बच्चा चोर के शक में महिला को पकड़ा, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

बच्चा चोर के शक में महिला को पकड़ा, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

रामगढ़. शहर के गोरियारी बागी क्षेत्र में लोगों ने एक महिला को बच्चा चोर होने के शक में पकड़ लिया. सूचना मिलने पर पुलिस महिला को थाने ले गयी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला अचानक एक घर में घुस गयी थी. लोगों ने उसे शक होने पर पकड़ लिया. इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी. लोगों से पूछताछ करने पर महिला ने कहा कि वह चोर नहीं है, बल्कि भीख मांग कर जीवन यापन करती है. उसने बताया कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. वह मांग कर ही अपना गुजारा करती है. पुलिस महिला को थाने ले गयी, जहां उससे पूछताछ की गयी. रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि महिला वास्तव में बच्चा चोर है या अफवाह के कारण गलतफहमी में पकड़ी गयी है, इसे लेकर पूछताछ की गयी. जांच के बाद महिला को पीआर बॉन्ड भरवा कर छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >