गिद्दी. दुर्गा पूजा को लेकर गिद्दी थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सीओ कमलकांत वर्मा ने की. बैठक में सीओ कमलकांत वर्मा ने लोगों से क्षेत्र में शांतिपूर्वक दुर्गा पूजा मनाने की अपील की. कहा कि मेला व पूजा में जो लोग हुड़दंग करेंगे, उन पर कार्रवाई की जायेगी. इस पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. बैठक में पूजा समिति के पदाधिकारियों को पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया. बैठक में गिद्दी थाना के रमेश हजाम, मोहन कुमार, चंदन उरांव, प्रमुख दीपा देवी, मुखिया गुंजन साव, लक्ष्मी देवी, हीरालाल, दासो मरांडी, अरुण कुमार सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रंधीर सिंह, बसंत रवानी, विजय कुमार, सूरजचंद गोस्वामी, गुलाबचंद्र प्रसाद, प्रवीण सिंह, पप्पू सिंह, राजदीप प्रसाद, रविंद्र सिंह, दिनेश्वर पटेल, चंदन सिंह, बलबिंदर कौर, वीणा सिन्हा, प्रमोद कुमार महतो, सुधीर कुमार, रामप्रवेश गोप, दिनेश यादव, तारकेश्वर ठाकुर, गुरबीन दास, सियाराम सिंह, जगदीश उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
