कुजू. सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट इफिको एवं रांची रोड के श्रम प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसआरयू के अधिशासी निदेशक पीके रथ ने की. बैठक के दौरान शामिल मुख्य महाप्रबंधक (परिचालन एवं परियोजना) आरके सिंह ने एसआरयू के उत्पादन, उत्पादकता, वित्तीय समस्याएं, आने वाली परियोजनाएं, इकाई की वर्तमान स्थिति तथा आने वाली चुनौतियां एवं इससे निपटने की रणनीति को लेकर श्रमिक प्रतिनिधियों के साथ जानकारी साझा की. उन्होंने एसआरयू की चुनौतियों से निपटने के लिए श्रम प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते हुए सुझाव भी लिया. इसके साथ एसआरयू प्रबंधन ने श्रम प्रतिनिधियों के साथ संयंत्र के सामान्य क्रिया-कलाप एवं अन्य समस्याओं पर भी विचार -विमर्श किया. बैठक में केएसएस कन्हैया, संजय तिवारी, पीसी मिश्रा, यूसुफ हुसैन मौजूद थे.
सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट इफिको में श्रम प्रतिनिधियों के साथ बैठक
सेल रिफ्रैक्टरी यूनिट इफिको में श्रम प्रतिनिधियों के साथ बैठक
