टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया येलो डे

टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया येलो डे

घाटोटांड़. टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, चैनपुर में गुरुवार को येलो डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस खास अवसर पर नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने पीले रंग के आकर्षक परिधान पहन कर कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. विद्यालय परिसर पूरे दिन पीले रंग की आभा से सराबोर रहा. कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि पीला रंग खुशी, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक होता है. इस अवसर पर विद्यार्थियों को रंगों की पहचान, आपसी सहयोग, मित्रता, स्वच्छता तथा सामूहिक रूप से मिल-जुलकर रहने का संदेश भी दिया गया. विद्यालय के प्राचार्य तारकेश्वर कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इससे उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित होती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में वीणा कुमारी, मधु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अंजुम, संगीता कुमारी, रीता चंदा, शकुंतला गिरी का विशेष योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >