झारखंड स्टेट योगासन जजों व कोचों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

झारखंड स्टेट योगासन जजों व कोचों का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

नव नियुक्त जजों व कोचों को एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया. पतरातू. योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में आयोजित सातवें झारखंड स्टेट योगासन जजों एवं तृतीय कोचों का प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया. पांच दिवसीय ऑनलाइन एवं तीन दिवसीय ऑफलाइन सत्र वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 20 से 22 मार्च तक पतरातू स्थित मिडवे रिसोर्ट में किया गया. समापन समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज तिवारी, बिपिन पांडे, रामगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि कुबेर सिंह, सचिव जन्मेजय प्रताप व यूनिवर्सिटी के पीपी तिवारी उपस्थित थे. अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया. मनोज तिवारी ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से राज्य में कुशल तकनीकी अधिकारी प्राप्त हुए हैं. यह भविष्य में झारखंड के योगासन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नयी पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. तीन दिन तक चले ऑफलाइन प्रशिक्षण में झारखंड के 20 जिलों से आये 80 प्रतिभागियों को योगासन खेल के नये नियमों एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के दौरान विशेष कक्षा आयोजित की गयी. प्रतिभागियों की योग्यता का आकलन करने के लिए परीक्षा भी ली गयी. परीक्षा परिणाम घोषित कर सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये गये. नव नियुक्त जजों व कोचों को एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सचिव चंदू शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह, सह सचिव मलय डे, संजय कुमार, संतोषी साहू आर्य, प्रह्लाद भगत, डॉ एसके घोषाल, चैताली मुखर्जी, शंकर राणा, लक्ष्मी साहू, पूजा सिंह, आकाश सेठ, अमित स्वर्णकार, राहुल रंजन, आशुतोष द्विवेदी, अटल पांडेय मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >