विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज के विजयी प्रतिभागी सम्मानित

विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज के विजयी प्रतिभागी सम्मानित

गोला. गोला प्रखंड के बीआरसी भवन में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता हुई. इस दौरान वर्ग छह से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति गहरी रुचि व जिज्ञासा देखने को मिली. क्विज में निशांत कुमार रजक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. देव कुमार को द्वितीय व निक्की कुमारी को तृतीय स्थान मिला. वर्ग नौवीं से 12वीं तक के प्रतिभागियों में अंशु कुमार ने प्रथम, सुमन कुमारी ने द्वितीय व प्राची कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया. विज्ञान प्रदर्शनी में भी छात्रों ने अपने नवाचार का परिचय दिया. वर्ग छह से आठवीं तक में अरसलाम रजा ने प्रथम, शिवानी कुमारी ने द्वितीय और रोशन गोस्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वर्ग नौवीं से 10वीं तक के प्रतिभागियों में बादल राज प्रथम, सीमा पोद्दार द्वितीय व अनूप कुमार महतो तृतीय स्थान पर रहे. सभी विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. मौके पर बीपीओ श्याम सुंदर महतो ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देती हैं. प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र 24 मार्च को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. मौके पर अमर कुमार खत्री, संतोष कुमार प्रसाद, तपन कुमार पोद्दार, बैजनाथ महतो, सुबोध कुमार, शशिभूषण खन्ना, प्रमोद कुमार, दीप्ति कुमारी, मीनू महतो मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >