पतरातू. नये साल के पहले रविवार को पतरातू क्षेत्र पर्यटकों से पूरी तरह गुलजार नजर आया. रविवार की सुबह से ही पतरातू लेक रिसोर्ट सहित क्षेत्र के विभिन्न पिकनिक स्थलों पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. रांची, रामगढ़, हजारीबाग समेत आसपास के जिलों से आये पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचे थे. पतरातू डैम व उसके आसपास का क्षेत्र खासा आकर्षण का केंद्र रहा. सैलानियों ने डैम में प्रवासी पक्षियों को नजदीक से देखने के साथ-साथ नाव की सवारी का भरपूर लुत्फ उठाया. बच्चों व युवाओं में बोटिंग को लेकर विशेष उत्साह देखा गया. दिन भर पर्यटकों की आवाजाही से पतरातू लेक रिसोर्ट व आसपास के पर्यटन स्थलों पर रौनक बनी रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
