पतरातू डैम में पर्यटकों की सुरक्षा होगी पुख्ता, नाविकों की होगी ट्रेनिंग; मोटर बोटों का होगा पंजीयन

झारखंड के पतरातू डैम में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. अब सभी मोटर बोटों का सुरक्षा मानकों के तहत पंजीयन होगा और नाविकों को जीवनरक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. यह पहल पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ आगंतुकों के अनुभव को भी बेहतर बनाएगी.

अजय कुमार

Ramgarh News (पतरातू): झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल पतरातू डैम में पर्यटकों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में प्रशासन ने अहम पहल की है. अब डैम में संचालित सभी मोटर बोटों का सुरक्षा मानकों के अनुरूप पंजीयन किया जाएगा. इसके साथ ही नाविकों को लाइफ सेविंग टेक्निक और पावर बोट हैंडलिंग का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

मोटर बोटों की जांच शुरू

पर्यटन विभाग के निर्देश पर विभिन्न नाव समितियों द्वारा मोटर बोटों का इंश्योरेंस कराने के बाद रामगढ़ जिला परिवहन विभाग ने पंजीयन की प्रक्रिया तेज कर दी है. इसी क्रम में बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का पतरातू डैम पहुंचे और पंजीयन से पहले सभी मोटर बोटों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान बोटों की लंबाई, चौड़ाई, भार वहन क्षमता और इंजन की क्षमता समेत विभिन्न तकनीकी मानकों की जांच की गई.

सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

परिवहन विभाग का मानना है कि पंजीयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद डैम में संचालित सभी मोटर बोटों का आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध होगा. इससे सुरक्षा मानकों के पालन की निगरानी आसान होगी और नौका संचालन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित बन सकेगी.

नाविकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का ने बताया कि मोटर बोटों के पंजीयन के साथ नाविकों को सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें लाइफ सेविंग टेक्निक, पावर बोट हैंडलिंग और आपात स्थिति में बचाव कार्य की जानकारी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य नाविकों को ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयार करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पतरातू डैम में हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक नौका विहार का आनंद लेने पहुंचते हैं. ऐसे में मोटर बोटों का पंजीयन, इंश्योरेंस और नाविकों का प्रशिक्षण पर्यटन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. निरीक्षण के दौरान नाविक संघ के अध्यक्ष जियाउल अंसारी, सचिव प्रयाग कुमार, वजीर अंसारी, अब्दुल कलाम सहित अन्य नाविक और संबंधित लोग मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें...

झारखंड: कुड़ू के आवासीय स्कूल में घुसा करैत सांप, रात को सो रही 4 छात्राओं को काटा, एक की मौत

चक्रधरपुर में 8 साल से अधूरी है 7.33 किमी सड़क, आरईओ ऑफिस के बाहर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >