टोकीसूद ब्लॉक टू कोल परियोजना चालू कराने पर विमर्श

टोकीसूद ब्लॉक टू कोल परियोजना चालू कराने पर विमर्श

रामगढ़. जिला समाहरणालय के सभागार में टोकीसूद ब्लॉक टू कोल परियोजना चालू करने को लेकर उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने पतरातू प्रखंड अंतर्गत टोकीसूद ब्लॉक टू कोल परियोजना चालू करने को लेकर आ रही समस्याओं से सभी को अवगत कराया. इस दौरान भू-अर्जन, नौकरी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, टोकीसूद ब्लॉक टू कोल परियोजना के पदाधिकारियों व गांव के लोगों के साथ चर्चा की गयी. मौके पर ग्रामीणों ने अपने पक्ष को रखा. उपायुक्त व परियोजना के अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. उपायुक्त ने परियोजना चालू कराने को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर निर्देश दिया. टोकीसूद ब्लॉक टू कोल परियोजना का इ ऑक्शन मेसर्स ट्वेंटी फर्स्ट सेंचुरी माइनिंग कंपनी को आवंटित हुआ है. इसमें कंपनी 470.53 एकड़ भूमि पर कोयला खनन करेगी. बताया गया कि 100 करोड़ की लागत से टोकीसूद रेलवे स्टेशन का विकास किया जायेगा. बैठक में अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, पतरातू अंचल अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >