इनरव्हील क्लब ने विशेष सीपीआर का दिया प्रशिक्षण

इनरव्हील क्लब ने विशेष सीपीआर का दिया प्रशिक्षण

रामगढ़. इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने रविवार को विशेष सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. विशेषज्ञों ने बताया कि अचानक कॉर्डियक अरेस्ट होने की स्थिति में मेडिकल सहायता आने तक यदि सही तरीके से सीपीआर दिया जाये, तो व्यक्ति की जान बचायी जा सकती है. प्रतिभागियों को व्यावहारिक रूप से भी सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया. शिविर में 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए विशेष रूप से सिखाया गया. कहा गया कि यदि किसी बच्चे को बिजली का झटका लग जाये या डूबने जैसी स्थिति हो, तो छोटे बच्चों को सीपीआर किस प्रकार दी जाये. विशेषज्ञों ने बताया कि सही समय पर की गयी प्राथमिक सहायता से कई जिंदगी बचायी जा सकती है. इनरव्हील क्लब की पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान दौर में कार्डियक अरेस्ट के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है. ऐसे में आम लोगों को सीपीआर की जानकारी अत्यंत आवश्यक है. मौके पर नमिता श्रॉफ, जनेशा वडेरा, मेघा बगड़िया, नीरु साहनी, अनुराधा श्रॉफ, पिंकी गांधी, रंजू अरोरा, जसबिंदर होरा, नवलजीत कौर, ममता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, शैली अग्रवाल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >