पीवीयूएनएल में नये श्रम संहिता पर दिया गया प्रशिक्षण

पीवीयूएनएल में नये श्रम संहिता पर दिया गया प्रशिक्षण

पतरातू. पीवीयूएनएल के कर्मचारी विकास केंद्र द्वारा नौ से दस अप्रैल 2026 तक नये श्रम संहिताओं की समझ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य कार्यकारी अधिकारी एके सहगल ने किया. उन्होंने प्रतिभागियों को व्यावसायिक व व्यक्तिगत विकास के लिए निरंतर अपने ज्ञान को अद्यतन रखने व बदलते औद्योगिक परिवेश में परिवर्तनों से अवगत रहने पर बल दिया. प्रशिक्षण सत्र का संचालन एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के प्रोफेसर डॉ पीके पाधी ने किया. उन्होंने बदलते श्रम कानूनों के परिदृश्य, प्रमुख प्रावधानों, अनुपालन आवश्यकताओं व उनके व्यावहारिक प्रभावों पर जानकारी दी. कार्यक्रम में पीवीयूएनएल व एनएमएल के विभिन्न विभागों से 32 अधिकारियों ने भाग लिया. इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) अनुपम मुखर्जी व मानव संसाधन प्रमुख जियाउर रहमान उपस्थित थे. उन्होंने प्रतिभागियों को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >