पतरातू डैम के फाटक के समीप पानी में डूबने से युवक की मौत

पतरातू डैम के फाटक के समीप पानी में डूबने से युवक की मौत

भुरकुंडा/पतरातू. भुरकुंडा सुंदरनगर निवासी विशुन साव के पुत्र सुमित कुमार (32) की मौत बुधवार को पतरातू डैम फाटक के निकट नहाने के दौरान डूबने से हो गयी. युवक को डूबता देख स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. सुमित अपनी दो भतीजी के साथ पतरातू डैम घूमने गया हुआ था. इसी क्रम में वह फाटक के समीप पानी में नहाने लगा. पानी में डूबकी लगाने के बाद जब वह ऊपर नहीं आया, तो उसकी भतीजियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया. पतरातू पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. घटना से सुंदरनगर क्षेत्र में शोक है. मालूम हो कि तीन दिन पहले इसी पंचायत से सटे पटेल नगर के एक युवक की मौत नहाने के क्रम में नलकारी नदी में डूबने से हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >