:: पाइप फटने से प्रतिदिन हो रहा हजारों लीटर पानी बर्बाद

:: पाइप फटने से प्रतिदिन हो रहा हजारों लीटर पानी बर्बाद

मगनपुर. गोला पंचायत के गोमती नदी अग्रवाल टोला में सप्लाई पानी के पाइप फटने से कई माह से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. पाइप फटने के कारण कई घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है. इससे लोग मजबूरन पानी खरीदने को मजबूर हैं. कुछ लोग कुआं, चापानल और नदी का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं. ग्रामीणों ने पानी बर्बाद होने की सूचना पीएचइडी विभाग के जूनियर इंजीनियर को दी. जूनियर इंजीनियर ने बताया कि अब पानी के संचालन और मरम्मत के लिए सरकार ने गोला पंचायत के मुखिया को अध्यक्ष और हुप्पू पंचायत के मुखिया को उपाध्यक्ष अधिकृत किया है. गोला पंचायत के उपमुखिया जितेंद्र साहू ने अविलंब पाइप की मरम्मत और पानी की सप्लाई सुचारू करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों को और अधिक परेशानी हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >