फैक्ट्री ब्लास्ट हादसा में पांचवें मजदूर की हुई मौत

फैक्ट्री ब्लास्ट हादसा में पांचवें मजदूर की हुई मौत

गिद्दी. रामगढ़ के हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में पिछले छह अप्रैल को हुए भट्टी ब्लास्ट हादसा में मरने वाले मजदूरों की संख्या बढ़ कर पांच हो गयी है. रांची रोड के मजदूर श्यामदेव बरई ने बुधवार देर रात इलाज के दौरान रांची में दम तोड़ दिया. चार मजदूरों का इलाज अभी भी चल रहा है. भट्ठी ब्लास्ट हादसे में नौ मजदूर झुलस गये थे. इसमें महुआटाांड़ हेसला के बृजलाल बेदिया, अशोक बेदिया, अरगड्डा के राजू झा, रामगढ़ के अखिला राय की मौत रांची में इलाज के दौरान पहले ही हो चुकी है. समझौता वार्ता के तहत फैक्ट्री प्रबंधन ने चार मृतक के आश्रितों को 21-21 लाख रुपये का चेक दे दिया है. इस हादसे को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन पर लगातार लापरवाही के आरोप लग रहे हैं. मजदूरों का आरोप है कि फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था नाकाम थी. रामगढ़ श्रम अधीक्षक ने फैक्ट्री प्रबंधन को नोटिस देकर मजदूरों के न्यूनतम वेतन से संबंधित सभी जानकारी 15 दिन में मांगी है. प्रदेश जांच कमेटी ने पिछले कुछ दिन पहले ही सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. फैक्ट्री निरीक्षक ने भी विभाग को रिपोर्ट सौंप दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >