विद्यार्थियों को बुनियादी शिक्षा से जोड़ने की पहल : एडीपीओ

विद्यार्थियों को बुनियादी शिक्षा से जोड़ने की पहल : एडीपीओ

:::जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी सह क्विज का आयोजन, बच्चों ने दिखायी प्रतिभा :::विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित रामगढ़. झारखंड शिक्षा परियोजना, रामगढ़ के तत्वावधान में बुधवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता हुई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन व एपीओ कुमार राज थे. मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं नवाचार के अंतर्गत विद्यार्थियों को बुनियादी शिक्षा से जोड़ कर आगे बढ़ने का प्लेटफार्म बनाया है. इससे बच्चे मॉडल बना कर अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए विज्ञान के क्षेत्र में कई नये प्रयोग करेंगे. इससे पूर्व, प्रतियोगिता की शुरुआत दीप जला कर की गयी. राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं नवाचार के अंतर्गत वर्ग छह से आठ व वर्ग नौ से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया. इस दौरान सभी प्रखंड से आये विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में कई अलग- अलग विज्ञान के मॉडलों का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के विजेता : विज्ञान प्रदर्शनी में वर्ग छह से आठ में दुलमी उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सैयद अंसारी, पतरातू के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के ऋषि कुमार कुशवाहा, रामगढ़ मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की रिया कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तीसरा स्थान प्राप्त किया. वर्ग नौ से 12 में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय, रामगढ़ के प्रभु कुमार व टीम, उच्च विद्यालय भुरकुंडा के करण कुमार व टीम व आरबी प्लस टू उच्च विद्यालय चितरपुर की आंचल, पायल व वीर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. क्विज में वर्ग छह से आठ में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय, रामगढ़ के लक्ष्यवीर कुमार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोला के निशांत कुमार रजक, उत्क्रमित हाई स्कूल दुलमी की बेबी कुमारी व वर्ग नौ से 12 में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, मांडू की सामिया नाज, उत्क्रमित हाई स्कूल, दुलमी की मोनिका कुमारी को क्रमश: प्रथम स्थान, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पतरातू की अदिति कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है. प्रतियोगिता में गांधी स्मारक एसओइ के प्रधानाचार्य डॉ संतोष कुमार अनल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिका व विद्यार्थी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >