फैक्ट्री के मृत मजदूरों की संख्या हुई चार, एक गंभीर

फैक्ट्री के मृत मजदूरों की संख्या हुई चार, एक गंभीर

गिद्दी. रामगढ़ जिले के हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में छह अप्रैल को हुई भट्टी ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़कर अब चार हो गयी है. अरगड्डा के मजदूर राजू झा (पिता-जलधर झा) ने रविवार शाम देवकमल रांची में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. मजदूर श्यामदेव बरई की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. वह जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहे हैं. वह रांची में ही भर्ती है. चिकित्सकों का कहना है कि श्यामदेव बरई लगभग 76 प्रतिशत तक जल चुके हैं. अन्य मजदूरों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और उनकी स्थिति ठीक-ठाक बतायी जा रही है. मालूम हो कि फैक्ट्री ब्लास्ट में नौ मजदूर घायल हो गये थे. जिसमें महुआटाॅड़, हेसला के अशोक बेदिया, बृजलाल बेदिया व रामगढ़ के अखिला राय की मौत इलाज के दौरान हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >