दुलमी. दुलमी प्रखंड के सीरु पंचायत अंतर्गत भालू गांव में गांव गाजाईर पूजा के उपलक्ष्य में बंगाल की टीमों द्वारा भव्य छऊ नृत्य का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो एवं विशिष्ट प्रखंड अतिथि बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश शामिल हुए. श्री महतो ने कहा कि छऊ नृत्य केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि इसके माध्यम से शास्त्रों का ज्ञान उजागर होता है. श्री मंगलेश ने कहा कि छऊ नृत्य आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है. आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप महतो, रामवृक्ष महतो, डालिचंद महतो, नागेश्वर महतो, मनोहर महतो, मनोज कुमार, समुंद्रनाथ महतो, भुवनेश्वर महतो आदि मौजूद थे.
गांव गाजाईर पूजा पर छऊ नृत्य का भव्य आयोजन, रातभर झूमे ग्रामीण
गांव गाजाईर पूजा पर छऊ नृत्य का भव्य आयोजन, रातभर झूमे ग्रामीण
