तंबाकू से होनेवाले दुष्प्रभाव को लेकर नुक्कड़ नाटक

तंबाकू से होनेवाले दुष्प्रभाव को लेकर नुक्कड़ नाटक

रामगढ़. मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ चेतना शाखा के तत्वावधान में रविवार को तंबाकू के सेवन को रोकने को लेकर थाना चौक पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान का मंचन किया. बच्चों ने तंबाकू के लगातार सेवन करने से शरीर में होनेवाले दुष्प्रभाव को प्रस्तुत किया. जागरूकता कार्यक्रम को शाखा की अध्यक्ष डॉ नीति बरेलिया, सचिव मनीषा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लवली अग्रवाल, कार्यक्रम की संयोजिका नेहा अग्रवाल, स्नेहा जैन, शिखा अग्रवाल ने संचालित कराया. मौके पर अध्यक्ष डॉ नीति बरेलिया ने कहा कि तंबाकू स्वास्थ्य संबंधी जोखिम पैदा करता है. तंबाकू के धुएं में मौजूद रसायनों के कारण सांस लेने की तकलीफ, खांसी, मुंह में छाले जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. तंबाकू के सेवन से फेफड़ों, मुंह, गले, मूत्राशय, अग्नाशय व अन्य अंगों में कैंसर का खतरा बढ़ जाता है. दिल का दौरा, स्ट्रोक व उच्च रक्तचाप का कारण बन सकता है. तंबाकू के सेवन से मधुमेह, डिमेंशिया, आंखों की बीमारियां व दांतों की सड़न जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. मौके पर मनीषा अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, नेहा मित्तल, पिंकी अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के आशुतोष बरेलिया मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.