ब्राह्मण महासंघ ने मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

ब्राह्मण महासंघ ने मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

रामगढ़. अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में रविवार को प्राचीन महावीर मंदिर स्थित आभा भवन में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज झा ने की. आचार्य राजकिशोर पाठक ने मुख्य यजमान सनुज कुमार पांडेय व सुषमा पांडेय से भगवान परशुराम की पूजा -अर्चना करायी. डॉ डीके मिश्रा ने कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान परशुराम का जन्म अक्षय तृतीया के दिन हुआ था. इनकी शक्ति कभी क्षय नहीं हो सकती है. भगवान परशुराम की शक्ति अक्षय थी. शास्त्रों में भगवान परशुराम को अमर कहा गया है. उन्हें भगवान शिव व विष्णु दोनों के संयुक्त अवतार के रूप में जाना जाता है. हिंदू धर्म में भगवान परशुराम को सात अमर लोगों में से एक माना जाता है. डॉ मिश्रा ने कहा कि समाज के विकास में उनके द्वारा हर संभव सहयोग किया जायेगा. समाज को भगवान परशुराम की तरह शस्त्र व शास्त्र की समझ होनी चाहिए. संचालन कार्यकारी अध्यक्ष सतीश पाठक ने किया. मौके पर नवीन मिश्रा, अविनाश कुमार पांडेय, मनीष उपाध्याय, कमलनाथ चौधरी, बिनोद मिश्रा, सुनील कुमार पांडेय, रामरतन पांडेय, शैलेंद्र ठाकुर, सुनील कुमार मिश्रा, दिनेश कुमार पांडेय, बसुध तिवारी, दिनेश पाठक, शंकर कुमार, मदन पाठक, प्रह्लाद पांडेय, रामरतन पांडेय, सत्येंद्र पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, पूनम पांडेय, रिमझिम पांडेय, मनीषा तिवारी, गुनशीला पांडेय, उर्मिला देवी, सोनी पांडेय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.