::::प्लेसमेंट ड्राइव में 35 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

::::प्लेसमेंट ड्राइव में 35 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

भुरकुंडा. मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के बैनर तले आइ दक्ष ट्रेनिंग एकेडमी ने पटेल नगर स्थित धर्मशाला में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड कौशल विकास मिशन के प्लेसमेंट ऑफिसर विनय कुमार, श्रम अधीक्षक सह कौशल विकास पदाधिकारी अनिल कुमार रंजन, प्रोग्राम ऑपरेशन ऑफिसर यूएनडीपी कुलदीप सिंह, कल्पतरू के एसएन सिंह, संतोष कुमार, गोपाल पांडेय, देवी दयाल, अरविंद कुमार, मनीष कुमार, कैशर आलम, विकास कुमार, कंचन सिंह, पिंकी देवी, पूर्णिमा देवी ने किया. छह युवतियों के बीच सिलाई मशीन बांटी गयी. विभिन्न कोर्स पूरा करने वालों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. मौके पर केपीआर के मुकेश कुमार, किशोर मिल के कुलदीप कुमार, एसएमएसइ के दिनेश सागर ने 35 युवाओं को ऑफर लेटर दिया. अतिथियों ने कहा कि मौजूदा समय में स्थायी कैरियर के लिए स्किल डेवलपमेंट जरूरी है. आज के समय में हर युवा के लिए सरकारी या निजी नौकरी उपलब्ध होना संभव नहीं है. आपके पास हुनर है, तो आप कहीं भी रोजगार व स्वरोजगार का नया मार्ग बना सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >