बीएफसीएल में नेत्र दान शिविर का आयोजन

बीएफसीएल में नेत्र दान शिविर का आयोजन

रामगढ़. बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड के एचएएसपी यूनिट परिसर में शुक्रवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों को नेत्र स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया. शिविर में थर्ड आई क्लिनिक इरबा रांची के चिकित्सक डॉ संकल्प परमार के नेतृत्व में टीम ने कर्मियों की जांच की. टीम में ऑप्टोमेट्रिस्ट नेहा कल्पना व उनकी टीम ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से कर्मचारियों की आंखों की जांच की. जांच सुबह दस बजे से पांच बजे शाम तक चला. इस दौरान 45 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों को नियमित रूप से हर छह महीने में नेत्र जांच कराने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया. चिकित्सक परमार ने बताया कि नियमित नेत्र जांच से आंखों से संबंधित समस्याओं का समय रहते पता लगाया जा सकता है. बीएफसीएल प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार जताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >