रामगढ़ की मसजिदों में अकीदत के साथ जुमे की पढ़ी गयी नमाज

रामगढ़ की मसजिदों में अकीदत के साथ जुमे की पढ़ी गयी नमाज

गुनाहों की माफी के लिए मांगी गयी विशेष दुआ रामगढ़. रामगढ़ शहर की मस्जिदों में बड़ी संख्या में राेजेदारों ने जुमे की नमाज अदा की. शहर की गोलपार जामा मसजिद में इमाम मरगुबूल कादरी, ओलिया मसजिद मनुआ में कारी अल्ताफ, मसजिद गौसूल वरा में मौलाना अब्दुल मुस्तफा, कादरी मसजिद में मौलाना कलीमुद्दीन रिजवी, इकरा मसजिद में मौलाना सद्दाम हुसैन, नयीसराय जामा मसजिद में मौलाना मुजीब आलम मिस्वाही ने नमाज पढ़ायी. मदीना मसजिद नयीसराय, नूरी मसजिद कांकेबार, इब्राहिमी मसजिद बस स्टैंड समेत सभी मसजिदों में जुमे की नमाज अदा की गयी. सभी मसजिदों में इमाम ने रमजान में रोजे के महत्व को बताया. जकात और फितरा सभी रोजेदारों को निकालना जरूरी है. सभी रोजेदारों को ईद की नमाज से पहले फितरा निकाल कर अपने रोजे को महफुज करें. इसी तरह अपनी संपत्ति का 40वां हिस्सा जोड़ कर उतना राशि जकात निकालें. जरूरतमंद लोगों को यह राशि देकर नेक अमाल पायें. सभी मसजिदों में शांतिपूर्वक व अकीदत के साथ जुमे की नमाज पढ़ने के बाद दुआ मांगी गयी. देश की तरक्की, अमन और खुशहाली के साथ आपसी भाइचारिगी बनी रहे. इसके लिए सभी लोग अल्लाह से दुआ मांगी. सभी लोग बुराइयों से बचने और नेक काम करने और एक-दूसरे को मदद पहुंचाने के साथ गुनाहों की माफी के लिए विशेष दुआ मांगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >