Ramgarh: फुटबॉल मैदान में बनेगा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, छावनी परिषद की बैठक में मंजूरी

Ramgarh: रामगढ़ में फुटबॉल मैदान पर मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने के प्रस्ताव को छावनी परिषद की बैठक में मंजूरी मिल गई. परियोजना से खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: छावनी परिषद रामगढ़ की बैठक मंगलवार को परिषद सभागार में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर साजेश बाबू पीजी ने की, जबकि संचालन मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक कुमार सिंह ने किया. बैठक में कुल 21 पूर्व निर्धारित एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई और उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई. बैठक की शुरुआत में हाल ही में स्थानांतरित होकर आये नये सीईओ विवेक कुमार सिंह ने परिषद के सदस्य सचिव के रूप में शपथ ग्रहण किया.

मार्च और अप्रैल माह के आय-व्यय को मंजूरी

बैठक में मार्च एवं अप्रैल माह के आय-व्यय से संबंधित लेखा-जोखा को अनुमोदित किया गया. साथ ही विभिन्न प्रशासनिक एवं विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर भी सहमति बनी.

फुटबॉल मैदान में बनेगा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय रामगढ़ फुटबॉल मैदान में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण का रहा. यह परियोजना जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) फंड से पूरी की जाएगी. इसके निर्माण से क्षेत्र के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

भवन नक्शा एवं म्यूटेशन प्रस्ताव स्वीकृत

परिषद ने ऑनलाइन जमा किए गए चार भवन निर्माण नक्शों को स्वीकृति दी. इसके अलावा भवन स्वामित्व नाम परिवर्तन (म्यूटेशन) से जुड़े दो मामलों को भी मंजूरी दी गई.

स्वच्छ पेयजल एवं सफाई व्यवस्था पर जोर

बैठक में पाइपलाइन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया. साथ ही प्रतिदिन कचरा उठाव, साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए.

सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट सुधार के निर्णय

क्षेत्र में नाली निर्माण एवं मरम्मत, सड़क निर्माण एवं जीर्णोद्धार तथा खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. बैठक में कार्यालय अधीक्षक अनिल पासवान, कनीय अभियंता पिंटू कुमार, लेखापाल संजय कुमार, एसएन राव, स्वच्छता निरीक्षक नितिन ठाकुर सहित शंकर महतो, ओमप्रकाश चौहान और अन्य कर्मचारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें…

रांची में बड़ा सड़क हादसा: बेकाबू बस से कुचलकर दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

गाड़ीगांव के नाले से मिला मांस का टुकड़ा, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >