सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ में किया सांसद प्रेस मिलन समारोह, कहा

रामगढ़ के बिजुलिया तालाब रोड स्थित ब्रह्मर्षि धर्मशाला सभागार में सांसद प्रेस मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया.

फोटो फाइल 19आर-7- सांसद प्रेस मिलन समारोह में संवाद करते सांसद मनीष जायसवाल व अन्य. जनसेवा और विकास ही हमारी प्राथमिकता : मनीष जायसवाल रामगढ़. रामगढ़ के बिजुलिया तालाब रोड स्थित ब्रह्मर्षि धर्मशाला सभागार में सांसद प्रेस मिलन समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया. इस दौरान सांसद जायसवाल ने पिछले एक वर्ष में संसद के गलियारों से लेकर सड़कों तक हर मोर्चे पर संघर्ष की चर्चा की. सांसद ने कहा जनसेवा और विकास ही हमारी प्राथमिकता है. बताया कि क्षेत्र की समस्याओं को संसद तक पहुंचाने के लिए 118 जनहित के प्रश्न उठाये गये. बताया कि झारखंड की कमजोर वित्तीय स्थिति के बावजूद डीएमएफटी मद से लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं. सांसद मनीष जायसवाल ने सांसद खेल महोत्सव, सांसद सामूहिक विवाह उत्सव, रामनवमी पर अस्त्र- शस्त्र वितरण अभियान, क्षेत्र के बुजुर्गों के सम्मान में सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान, जरूरतमंद परिवारों के लिए सांसद श्राद्ध कीट वितरण, जरूरतमंद बेटियों के सम्मान में सांसद लहंगा वितरण समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान सांसद ने पत्रकारों से संवाद किया. उन्होंने उन प्रश्नों की जानकारी दी. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह बावला, प्रवीण मेहता, राजीव जायसवाल, रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, रंजन सिंह फौजी, स्नेहलता चौधरी, अनमोल सिंह, किरण देवी, नगर अध्यक्ष सुशांत पांडेय, प्रो संजय सिंह, रंजन चौधरी, धनंजय कुमार पुटुष, रीमा कुमारी, राजीव पामदत्त, ऋषिकेश सिंह, विवेक गुप्ता, भीम सेन टूटी, प्रवीण कुमार सोनू, शीतल सिंह, मनोज गिरी, मिथलेश कुमार मंडल, सत्यजीत सिंह, रॉबिन गुप्ता, ब्रजेश पाठक, संतोष शाह, विवेक गुप्ता, शशिकांत पांडेय, सोनू शौर्य सहित जिला के पत्रकार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >