केदला. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना के लइयो मंदिर साइट में हो रहे कोयले के दो अवैध खनन स्थल को शनिवार को डोजरिंग कर बंद किया गया. सुरक्षा अधिकारी ईश्वर उरांव ने बताया कि लइयो इलाके में दो अवैध माइंस संचालित हो रही थी. इसे डोजरिंग कर बंद कर दिया गया. उन्होंने कहा कि किसी हाल में कोयले का अवैध खनन नहीं होने दिया जायेगा. इस अवसर पर सीसीएल हजारीबाग एरिया के सुरक्षा विभाग, वन विभाग व वेस्ट बोकारो ओपी के पुलिसकर्मी शामिल थे.
:::लइयो के दो अवैध मुहाने को किया गया बंद
लइयो के दो अवैध मुहाने को किया गया बंद
