सुविधाएं नहीं मिलने पर नहीं खुलने दी जायेगी संगम खदान

सुविधाएं नहीं मिलने पर नहीं खुलने दी जायेगी संगम खदान

भुरकुंडा. भुरकुंडा कोलियरी में शुरू संगम खदान मामले पर झारखंडी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने रविवार को न्यू बैरेक में बैठक की. अध्यक्षता अध्यक्ष किशुन नायक ने की. बैठक में सीसीएल प्रबंधन व आउटसोर्सिंग कंपनी आरए माइनिंग के खिलाफ नाराजगी जतायी गयी. कहा गया कि सीसीएल व आरए माइनिंग ने गुपचुप तरीके से बिना किसी को जानकारी के बिना खदान को चालू कर दिया. इससे पता चलता है कि सीसीएल व कंपनी द्वारा प्रभावितों के हित के बारे में नहीं सोचा जा रहा है. प्रभावितों को उजाड़ने की साजिश की जा रही है. निर्णय हुआ कि जब तक मोर्चा से बातचीत कर सहमति नहीं ली जायेगी, तब तक खदान से काम शुरू नहीं होने दिया जायेगा. बैठक में विक्रम कुमार पुर्नेंदु, बबलू ठाकुर, सूरज भुइयां, विजय उरांव, जलेश्वर भुइयां, मुकेश भुइयां, निरंजन रजवार, बालदेव करमाली, संजय कुमार, टिंकू करमाली, राकेश कुमार, विक्रम कुमार, किशोर कुमार, दीपक कुमार, राजा कुमार उपस्थित थे. मालूम हो कि उक्त खदान को खुलने के बाद 24 घंटे में ही ग्रामीणों ने विरोध करते हुए बंद करा दिया था. फिलहाल, खदान को 13 मई तक बंद रखा गया है. उधर, भुरकुंडा व जवाहर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि भी नाराज हैं. इस मामले में सोमवार को सुबह 11 बजे भुरकुंडा पंचायत भवन में बैठक भी बुलायी गयी है. भुरकुंडा मुखिया अजय पासवान व जवाहर नगर के पूर्व मुखिया प्रदीप मांझी ने कहा कि हमेशा से प्रबंधन का सहयोग किया जाता रहा है. प्रबंधन से बदले में ऐसे रवैये की उम्मीद नहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >