गोला : विधायक ने की क्षेत्र की धार्मिक एकता की सराहना

गोला : विधायक ने की क्षेत्र की धार्मिक एकता की सराहना

गोला. गोला प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास व भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया. जगह-जगह आकर्षक झांकियां निकाली गयी. मौके पर लोगों ने लाठी एवं तलवारबाजी का हैरतअंगेज करतब प्रदर्शन कर लोगों की वाहवाही लूटी. विभिन्न गांवों में आकर्षक झांकी निकाली गयी. जानकारी के अनुसार, मगनपुर, खोखा, गोला, सासोकला, पूरबडीह में भी जुलूस निकाले गये. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक ममता देवी ने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया. क्षेत्र की धार्मिक एकता की सराहना की. पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में गोला प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >