ड्रग्स व नशाखोरी पर विधायक रोशनलाल ने जतायी चिंता

ड्रग्स व नशाखोरी पर विधायक रोशनलाल ने जतायी चिंता

पतरातू. बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही नशाखोरी की घटना पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच हेरोइन, ब्राउन शुगर सहित अन्य मादक पदार्थों का फैलता जाल समाज व आने वाली पीढ़ी के लिए बेहद घातक साबित हो रहा है. विधायक रोशन लाल चौधरी ने अल्प सूचित प्रश्न के माध्यम से झारखंड में जारी नशा के अवैध व्यापार पर रोक लगाने की आवश्यकता बतायी. इसके जवाब में सरकार ने कहा कि नशे के कारोबार पर लगाम के लिए लगातार कड़े कदम उठाये जा रहे हैं. सरकार द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन वर्षों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों का विवरण इस प्रकार है. वर्ष 2023 में 529 मामले दर्ज हुए और 773 गिरफ्तारियां हुईं. वर्ष 2024 में 803 मामले दर्ज हुए और 1062 गिरफ्तारियां हुईं. वर्ष 2025 में 782 मामले दर्ज हुए और 994 गिरफ्तारियां हुईं. सरकार ने सदन को बताया कि वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में दर्ज मामलों में कमी आयी है, जो पुलिस की सक्रियता और अभियानों का परिणाम है. वहीं हजारीबाग जिले में फरवरी 2026 तक केवल 17 मामले दर्ज हुए हैं. सरकार ने सदन को आश्वस्त किया कि झारखंड को नशा मुक्त बनाने के लिए ड्रग माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और विशेष अभियान जारी रहेंगे. विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि नशाखोरी से कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं, इसलिए क्षेत्र में ड्रग्स के अवैध कारोबार पर रोक के लिए विशेष अभियान चलाकर तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >