वित्त रहित संघर्ष मोर्चा ने मांडू विधायक का आवास घेरा

वित्त रहित संघर्ष मोर्चा ने मांडू विधायक का आवास घेरा

गिद्दी. झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने गुरुवार को अरगड्डा में मांडू विधायक के आवास का घेराव किया. इस दौरान मांडू विधायक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया. वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार वित्त रहित संस्थाओं को बंद करने की साजिश रच रही है. यह कतई नहीं होने दिया जायेगा. वक्ताओं ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 223 वित्त रहित संस्थाओं का अनुदान सरकार ने रोक दिया है. वक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर इन संस्थाओं का अनुदान अविलंब जारी नहीं किया गया, तो मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जायेगा. मांडू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि मोर्चा का आंदोलन जायज है. घेराव कार्यक्रम में गणेश महतो, रघु विश्वकर्मा, गिरधारी महतो, जगन्नाथ महतो, जगनंदन कुमार, गोविंद प्रसाद, महावीर स्वांसी, बलराम महतो, शारदा चौधरी, सुनीता कुमारी, जया भारती, संगीता कुमारी, ममता कुमारी, अरुण रजक, परमेश्वर गंझू, सोनू दास, जीवलाल महतो, संतोष कुमार, मनोज कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >