रोटरी क्लब ने मनाया पारिवारिक मिलन समारोह

रोटरी क्लब ने मनाया पारिवारिक मिलन समारोह

रामगढ़. रोटरी क्लब के तत्वावधान में लिट्टी-चोखा के साथ पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम भट्टा सांडी में आयोजित हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श चौधरी ने की. इसमें रोटरी क्लब के सदस्य अपने परिवार के साथ शामिल हुए. मुख्य अतिथि मांडू के विधायक तिवारी महतो ने कहा कि रोटरी क्लब के इस तरह के आयोजन से संगठन मजबूत होता है. उन्होंने पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से सांस्कृतिक जुड़ाव की भी सराहना की. प्रोजेक्ट चेयरमैन हरीश चौधरी व सुमन चौधरी ने कहा कि लिट्टी-चोखा हमारी सांस्कृतिक पहचान है. ऐसे आयोजन सदस्यों को एक मंच पर जोड़ते हैं. संचालन एवं धन्यवाद रोहित पंसारी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >