रामगढ़ नगर परिषद : सुरक्षा व्यवस्था के साथ शुरू हुई मतगणना, वार्ड पार्षद की हुई घोषणा

रामगढ़ नगर परिषद : सुरक्षा व्यवस्था के साथ शुरू हुई मतगणना, वार्ड पार्षद की हुई घोषणा

कई पाषर्दों ने समर्थकों के साथ निकाला विजय जुलूस, विकास कार्य को बतायी प्राथमिकता प्रतिनिधि, रामगढ़ रामगढ़ महाविद्यालय स्थित मतगणना केंद्र पर जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया था. रामगढ़ नगर निकाय चुनाव की मतगणना 27 फरवरी को शुरू हुई. मतगणना देर रात तक हुई. रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष और वार्ड पार्षद की मतगणना की गयी. मतगणना के बाद वार्ड पार्षद की जीत की घोषणा की गयी. वार्ड नंबर एक के विशेश्वर कुमार बेदिया ने 557 मत लाया. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी लाली बेदिया ने 494 मत हासिल किया. विशेश्वर बेदिया ने 63 मत से जीत दर्ज की. वार्ड नंबर दो के मुंशी मांझी ने 591 मत लाया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय करमाली ने 371 मत हासिल किया. मुंशी मांझी ने 220 मतों से जीत दर्ज की. वार्ड नंबर तीन के जयनारायण साव ने 802 मत लाया. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीतू महतो ने 330 मत हासिल किया. जयनारायण साव ने 472 मतों से जीत दर्ज की. वार्ड चार के अरुण कुमार कुशवाहा ने 715 मत लाया. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद कुमार ने 549 मत हासिल किया. अरुण कुमार कुशवाहा ने 431 मतों से जीत दर्ज की. वार्ड पांच के पवन कुमार यादव ने 956 मत लाया. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जिब्रील अंसारी ने 526 मत हासिल किया. पवन कुमार ने 430 मतों से जीत दर्ज की. वार्ड छह के संदीप कुमार ने 544 मत लाया. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नारायण कुमार महतो ने 267 मत हासिल किया. संदीप कुमार ने 277 मतों से जीत दर्ज की. वार्ड सात के अविनाश उपाध्याय ने 474 मत लाया. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार गुप्ता ने 436 मत हासिल किया. अविनाश उपाध्याय ने 38 मतों से जीत दर्ज की. वार्ड आठ के राहुल कुमार ने 1254 मत लाया. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेश प्रसाद साहू ने 723 मत हासिल किया. राहुल कुमार ने 531 मतों से जीत दर्ज की. वार्ड संख्या नौ बुलू देवी ने 1253 मत हासिल की. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरतमनी मंडल ने 611 मत लाया. बुलू देवी ने 632 मतों से जीत दर्ज की. वार्ड 10 की लक्ष्मी देवी ने 1183 मत हासिल की. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिव्या कुमारी ने 518 मत लाया. लक्ष्मी देवी ने 665 मतों से जीत दर्ज की. वार्ड 11 के फरहद अनीस ने 402 मत हासिल की. उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीता देवी ने 292 मत लाया. फरहद अनीस ने 110 मतों से जीत दर्ज की. वार्ड 12 की ललिता देवी ने 349 मत हासिल की. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधिका कुमारी ने 324 मत लाया. ललिता देवी ने 25 मताें से जीत दर्ज की. मतगणना को लेकर कड़ी थी सुरक्षा व्यवस्था : जिला प्रशासन ने मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने को लेकर केंद्र में मोबाइल फोन, तंबाकू पदार्थ ले जाने व उसके इस्तेमाल करने पर रोक लगायी थी. कॉलेज गेट पर पुलिस के जवान मौजूद थे. पहचान दिखाने वालों को ही महाविद्यालय के मतगणना परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गयी थी. सभी पोलिंग एजेंट व अन्य के लिए पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया था. निर्धारित नियमों का पालन करते हुए मतगणना केंद्र में प्रवेश कराया गया. मीडिया सेल अलग से बनाया गया था. विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थकों के लिए पंडाल बनाेये गये थे. पंडाल में बैठने के लिए टेबुल की व्यवस्था की गयी थी. एक एलइडी लाइट लगायी गयी थी. मतगणना से संबंधित बुलेटिन सभी को मिल रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >