भुरकुंडा में झांकी व गाजे-बाजे के बीच निकला मंगला जुलूस

भुरकुंडा में झांकी व गाजे-बाजे के बीच निकला मंगला जुलूस

:::सैकड़ों की उमड़ी भीड़, अजगर के साथ अघौड़ी की झांकी रही मुख्य आकर्षण. :::रामनवमी पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देता है : रोशनलाल चौधरी भुरकुंडा. भुरकुंडा में समस्त हिंदू परिवार के बैनर तले मंगलवार को झांकी व गाजे-बाजे के साथ मंगला जुलूस निकाला गया. लक्ष्मी टॉकीज मैदान से निकले इस जुलूस में कई झांकी शामिल थीं. इसमें अजगर के साथ अघौड़ी की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही. जुलूस के दौरान अघौड़ी ने आग से जुड़ी कला का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया. जुलूस में इसके अलावा राम, लक्ष्मण, सीता की झांकी, बाहुबली हनुमान, भगवान शंकर की झांकी देखते बन रही थी. जुलूस में शामिल सैकड़ों रामभक्त शस्त्र का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे थे. पूरा क्षेत्र जय श्रीराम व जय हनुमान के उद्घोष से गूंज रहा था. जुलूस बिरसा चौक, भुरकुंडा बाजार होते हुए थाना मैदान भुरकुंडा पहुंचा. यहां कई घंटे तक लोगों ने शस्त्र से खेल का प्रदर्शन किया. जुलूस में इतनी भीड़ थी कि लक्ष्मी टॉकीज मैदान से करीब एक किलोमीटर दूर थाना मैदान तक जुलूस को पहुंचने में करीब पांच घंटे लग गया. जुलूस में शामिल लोगों का बाजार क्षेत्र में स्वागत हुआ. जुलूस को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद था. बिरसा चौक व गुरुद्वारा के पास बैरिकेडिंग कर चारपहिया वाहनों को रोकते हुए वाहनों को अन्य मार्गों से भेजा जा रहा था. इससे पूर्व, आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. विधायक रोशनलाल चौधरी ने कहा कि रामनवमी पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देता है. यह समाज में मजबूती व सौहार्द्र का प्रतीक है. जुलूस में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, रिद्धि राज, राकेश सिन्हा, राजेश सोनी, कन्हैया सिंह यादव, शंकर यादव, सुनील कुमार, अमित साहू, अजय पासवान, दीपक अग्रवाल, सागर अग्रवाल, योगेश दांगी, प्रेम कुमार, राजेंद्र मुंडा, अमित शर्मा, दीपक मिश्रा, अंकित सिंह, सोनू कुशवाहा, मोतीनारायण सिंह, देवेंद्र सिंह, रोबिन मुखर्जी, पप्पू सिंह, किरण तिवारी, गौतम सिंह, किशोर कुमार, टुनटुन यादव, रजनीकांत, संतोष शर्मा, अशोक शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >