मांगों को पूरा नहीं करने पर किया जायेगा आंदोलन

मांगों को पूरा नहीं करने पर किया जायेगा आंदोलन

पतरातू. विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा की बैठक हेसला नव प्राथमिक विद्यालय, बांसगढ़ा के सामने हुई. बैठक की अध्यक्षता आदित्य नारायण प्रसाद ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि बहुत जल्द पीवीयूएनएल के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की जायेगी. वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पीवीयूएनएल द्वारा पिछले दरवाजे से लोगों की बहाली की जा रही है. मैनपावर में पूर्व से कार्यरत लोगों को हटा कर नये लोगों को बैठाने पर भी नाराजगी जतायी गयी. मोर्चा ने पहले से कार्यरत कर्मियों को पुनः बहाल करने व क्षेत्र के बचे हुए 21 गांवों के विस्थापित प्रभावित लोगों की बहाली की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने, न्यूनतम मजदूरी सहित अन्य लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की. मोर्चा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गयी, तो विस्थापित प्रभावित लोग मजबूरन प्लांट के कार्य को बाधित करने के लिए आंदोलनात्मक कदम उठायेंगे. सभी प्रभावित गांवों के लोगों से एकजुट होकर मोर्चा को मजबूत करने की अपील की गयी. बैठक का संचालन प्रदीप महतो व मो ए कयूम ने किया. बैठक में कुमेल उरांव, राजाराम प्रसाद, कौलेश्वर महतो, नरेश मुंडा, गीता देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, बुधनी देवी, मनोज कुमार, मो इरफान, शंकर मुंडा, शिवनाथ मुंडा, उर्मिला देवी, मुन्ना गोप, दीपक मुंडा, रिंकू देवी, प्रीति देवी, आरती देवी, मंजू मुर्मू, खुशबू देवी, छाया देवी, रीता देवी, रामकुमारी देवी, बेबी देवी, नीलासो देवी, कविता देवी, रामकुमार मुंडा, रामकुमार सिंह, लालू पाहन, कामेश्वर मुंडा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >