प्रबंधन के फैसले के विरोध में गिद्दी सी में रोड सेल प्रभावित, मजदूरों का विरोध जारी

प्रबंधन के फैसले के विरोध में गिद्दी सी में रोड सेल प्रभावित, मजदूरों का विरोध जारी

रोड सेल बाधित रहने से सीसीएल, कोयला व्यापारी व सेल से जुड़े मजदूरों को हो रहा नुकसान गिद्दी. प्रबंधन के फैसले के विरोध में रोड सेल संचालन समिति पिछले छह दिनों से गिद्दी सी में रोड सेल के वाहनों में कोयला लदाई नहीं होने दे रही है. इसके कारण रोड सेल पूरी तरह बाधित है. इससे सीसीएल, कोयला व्यापारी व सेल से जुड़े मजदूरों को नुकसान हो रहा है. रोड सेल संचालन समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि गिद्दी सी कोलियरी प्रबंधन ने पिछले चार अप्रैल से रोड सेल की कोयला लदाई स्थल पर मजदूरों को जाने पर रोक लगा दी है. उनके इस फैसले के बाद से गिद्दी सी में रोड सेल व्यवस्था प्रभावित हो गयी है. रोड सेल संचालन समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जब से रोड सेल की शुरुआत हुई, तब से मजदूर लगातार कोयला लदाई स्थल पर जाकर कार्य करते रहे हैं. वर्षों से चली आ रही इस व्यवस्था को प्रबंधन ने बदल दिया है. समिति ने कहा कि प्रबंधन अपने फैसले पर फिर से विचार नहीं करेगा, तो रोड सेल के वाहनों में कोयला लदाई भी नहीं होने दी जायेगी. आंदोलन में राजेश महतो, ताज अंसारी, तहसीन कमर, असलम अंसारी, बिगू अंसारी, सुरेश महतो, खेमनाथ महतो, कुलेश्वर राम, प्रदुमन ठाकुर, किशोर राम, अमरजीत राम, राजेश्वर महतो, रामदेव महतो, शौकत अली, फलेंद्र ठाकुर, मो. मुमताज, कैलाश महतो, सुरेश महतो, रामफल महतो, जगदेव महतो, लोकनाथ राम, सुखदेव महतो, नकुल महतो, गोवर्धन महतो, बुधनी देवी, तुलेश्वर महतो, रूपलाल चौधरी, नारायण महतो, बसंती देवी, पिंकी देवी, बालदेव महतो, संगीता, त्रिवेणी महतो, शिवनारायण महतो शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >