कुजू. पोचरा स्थित नगर परिषद क्षेत्र के भाजपा जिला कार्यालय में नव मनोनीत पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय शाह ने की. संचालन उपाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने किया. समारोह में मुख्य अतिथि निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, पूर्व उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद एवं सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया गया. वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के विस्तार में योगदान देने की अपील की. धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष शांति देवी ने किया. इस मौके पर संजय शाह, मंजू देवी, सुनीता देवी, विवेकानंद पांडेय, संगीता देवी, बबीता देवी, त्रिभुवन कुशवाहा, अनिल यादव, रोहन लाल, गौतम राम, गायत्री देवी उपस्थित थे.
भाजपा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने पर विमर्श
भाजपा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने पर विमर्श
