दुलमी में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ महायज्ञ

दुलमी में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ महायज्ञ

दुलमी. दुलमी प्रखंड के प्रियातु गांव स्थित देवी मंडप में पांच दिवसीय हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरितमानस पाठ महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को 301 महिलाओं की कलश यात्रा के साथ हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो एवं विशिष्ट अतिथि दुलमी बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर कुमार मंगलेश, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी ने यात्रा को रवाना किया. श्री महतो ने कहा कि यज्ञ से लोगों में आस्था बढ़ती है. पर्यावरण शुद्ध होता है. समाज में सद्भाव का वातावरण बनता है. श्री मंगलेश ने कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव में सकारात्मक सोच और भाईचारा मजबूत होता है. कलश यात्रा भैरवी नदी पहुंची. यहां यज्ञाचार्य बालेश्वर पांडेय ने पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरवाया. इसके बाद श्रद्धालु जल लेकर यज्ञ मंडप पहुंचे. मौके पर महेश्वर महतो, संजय महतो, अर्जुन महतो, अजय कुमार, सुजीत कुमार महतो, कुलदीप महतो, मिथिलेश महतो, दिलीप महतो, राम प्रसाद महतो, राहुल महतो, पारसनाथ महतो, कविता देवी, प्रतिमा देवी, अनीता देवी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >