समाज के विकास के लिए राजनीतिक सहभागिता जरूरी : विधायक

समाज के विकास के लिए राजनीतिक सहभागिता जरूरी : विधायक

झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रजरप्पा. रजरप्पा स्थित वन विश्रामगृह में रविवार को झारखंड कुरमी महासभा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सह मिलन समारोह एवं वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि झारखंड कुरमी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर गांधी, प्रदेश अध्यक्ष कारीनाथ महतो, महासचिव रामेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष रामलाल महतो, महिला प्रदेश अध्यक्ष शांति महतो, महिला महासचिव मंजू देवी एवं महिला कोषाध्यक्ष बिमला देवी शामिल हुए. बैठक में समाज को संगठित व सशक्त बनाने, संगठन के विस्तार तथा भावी रणनीति पर चर्चा की गयी. मुख्य अतिथि विधायक श्री चौधरी ने कहा कि राजनीतिक सहभागिता के बिना किसी भी समाज का समग्र विकास संभव नहीं है. संयुक्त सचिव के रूप में डॉ सुनील कश्यप, मुनेश्वर महतो व सेवालाल महतो, उपाध्यक्ष के रूप में चंद्रमोहन चौधरी, देवकी महतो, मोहन महतो व रामायण महतो तथा कार्यसमिति सदस्य के रूप में अनाम ओहदार एवं राजेंद्र कांत महतो को मनोनीत किया गया. संचालन महासचिव रामेश्वर महतो ने किया. मौके पर गोरखनाथ चौधरी, गुलचंद महतो, नितेश कुमार, चंद्रशेखर चौधरी, राजेंद्रनाथ चौधरी, कुमेश्वर महतो, भगीरथ महतो, प्रभु दयाल महतो, भीम महतो, ठाकुरदास महतो, राजकुमार महतो, अर्चना महतो, जगरनाथ महतो, जीवन महतो, दिगंबर महतो, चितरंजन महतो, सरजू महतो, नमिता देवी, जीरा देवी, सुशीला देवी, जयमनी देवी, गीता देवी, रेणु देवी, सूदन देवी, किट्टू देवी, मांजो देवी, लाजवंती देवी, उमेश महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >