कंपनी आश्वासन देती है, पर उस पर नहीं करती है पहल : ग्रामीण गिद्दी. झारखंड प्रदूषण नियंत्रण परिषद के बैनर तले बुधवार को रबोध में पर्यावरण लोक सुनवाई का आयोजन किया गया. अनिंदिता स्टील्स लिमिटेड के वरीय प्रबंधक संदीप सिंह ने कहा कि अनिंदिता स्टील्स लिमिटेड में इंडक्शन फर्नेस व रोलिंग मिल का विस्तार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कंपनी पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है. फ्यूजिटिव एमिशन को शीघ्र समाप्त करने के लिए प्रभावी व ठोस कदम उठाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि नयी परियोजना के माध्यम से अब तक लगभग 50-55 स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान दिया जा चुका है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन को मजबूत करने के उद्देश्य से संयंत्र परिसर में पौधरोपण किया गया है. उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा किये जा रहे यह प्रयास क्षेत्र के समस्त विकास व स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. रोजगार व प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों ने रखीं अपनी बातें : लोक सुनवाई में कई ग्रामीणों ने रोजगार व प्रदूषण को लेकर प्रमुखता से अपनी बातें रखी. ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी आश्वासन देती है, लेकिन उसे अमल में नहीं लाती है. इस पर लोगों ने विरोध जताया. लोक सुनवाई में हजारीबाग के डीटीओ बैद्यनाथ कामती ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश नियंत्रण प्रदूषण बोर्ड के सुमित झा, चंदन कुमार, अंचलाधिकारी कमलकांत वर्मा, बीडीओ अनु प्रिया, हजारीबाग के महाप्रबंधक शंभू शरण बैठा, मरीशा शर्मा, जिप सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, मुखिया उमेश करमाली, लखनलाल महतो, पूर्व मुखिया पच्चू भुइयां, फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से केपी सिंह, डीके वर्मा, रवि भूषण, राकेश दुबे, ग्रामीण राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, नंदकिशोर महतो, मिथुन महतो, अभिषेक महतो, लक्ष्मण महतो, सुरेंद्र महतो, संदीप कुशवाहा, उमेश सिंह, तोकेश सिंह, मनोज सिंह, श्यामनंदन साव, शंकर महतो, सर्वेश सिंह, अखिलेश सिंह, अभिजीत सिंह, सुमित सिंह, हेमंत सिंह, मोहनलाल महतो, नीलम देवी, चिंता देवी, मनीषा उपस्थित थे.
:रबोध में पर्यावरण लोक सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन
:रबोध में पर्यावरण लोक सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन
