परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त

परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त

रामगढ़. झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने की. बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, पर्यवेक्षक सह स्थिर दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल, जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व केंद्र अधीक्षक उपस्थित थे. उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के सफल आयोजन में दंडाधिकारियों व केंद्र अधीक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है. किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में परीक्षा प्रक्रियाओं पर चर्चा हुई. जिला प्रशासन के अनुसार, परीक्षा के लिए जिले में 13 केंद्र बनाये गये हैं. इसमें दो हजार नौ सौ चालीस परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा दो पालियों में होगी. प्रथम पाली पूर्वाह्न दस बजे से 12 बजे तक व द्वितीय पाली अपराह्न तीन से पांच बजे तक होगी. एसपी अजय कुमार ने कहा कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल व महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जायेगी. बैठक में अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी ने आयोग द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी दी. बैठक में डीडीसी, एसडीओ, गोपनीय शाखा के प्रभारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, दंडाधिकारी व सभी 13 केंद्रों के प्रधानाध्यापक सह केंद्र अधीक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >