निर्माण कार्य को देख कर स्थानीय लोगों में है नाराजगी,

निर्माण कार्य को देख कर स्थानीय लोगों में है नाराजगी

भुरकुंडा. डीएमएफटी फंड से बन रही एक और सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है. इसके निर्माण में गुणवत्ता को किनारे रख दिया गया है. वर्तमान में 25 लाख की लागत से सड़क का निर्माण ठेकेदारी कंपाउंड में हो रही है. सड़क की लंबाई करीब 300 फीट है. सड़क निर्माण के लिए घटिया किस्म का पत्थर बिछाने के बाद उसपर न तो पानी का छिड़काव किया जा रहा है, न ही रोलर चलाया जा रहा है. पत्थर बिछाने के बाद सीधे उसकी ढलाई कर दी जा रही है. ढलाई का मिश्रण भी मानक के अनुरूप नहीं है. पूरे निर्माण को देख कर स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोग ठेकेदार से गुणवत्ता को सुधारने की मांग कर रहे हैं, जबकि ठेकेदार द्वारा युद्धस्तर पर काम को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. भुरकुंडा मुखिया अजय पासवान ने मामले पर कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इसकी शिकायत की जायेगी. मालूम हो कि क्षेत्र में डीएमएफटी फंड से बनने वाली सड़कों के निर्माण में लगातार धांधली होती रही है. पटेल नगर में एक करोड़ की लागत से बनी सड़क तीन महीने भी नहीं टिक सकी. सड़क की करूंगी शिकायत : बबीता. पतरातू प्रखंड की उप प्रमुख बबीता पांडेय ने कहा कि सड़क की खराब गुणवत्ता की शिकायत की जायेगी. डीएमएफटी फंड से बनने वाली सड़क व अन्य विकास कार्यों में लगातार शिकायतें मिल रही हैं. वरीय अधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.