रामगढ़. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ में किया जायेगा. इसमें मोटर वाहन दुर्घटना दावा वाद के समझौता योग्य मामलों के निष्पादन को लेकर व्यवहार न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो तौफीकुल हसन ने की. बैठक में ज्यादा से ज्यादा दुर्घटना दावा से जुड़े मामलों के निष्पादन करने पर चर्चा की गयी. बैठक में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम विशाल श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार, एलएडीसी प्रमुख सुजीत कुमार सिंह, अधिवक्ता व बैंकों के प्रतिनिधी भी मौजूद थे. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने निपटारा योग्य सभी मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन आपसी सहमति से निष्पादन करने का सुझाव दिया.
लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को , तैयारी शुरू
लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को , तैयारी शुरू
