ओबीसी छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति भुगतान की मांग

ओबीसी छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति भुगतान की मांग

रामगढ़. रामगढ़ विधायक ममता देवी ने झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को पत्र लिख कर ओबीसी छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति राशि के शीघ्र भुगतान की मांग की है. विधायक ममता देवी ने पत्र में कहा है कि राज्य के हजारों ओबीसी छात्र-छात्राओं के पिछले कई वर्षों से छात्रवृत्ति राशि का भुगतान नहीं हुआ है. छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण छात्रों को आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कई गरीब छात्र अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने या नामांकन रद्द कराने को मजबूर हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह समस्या छात्रों के भविष्य को प्रभावित कर रही है, बल्कि राज्य के समग्र शैक्षणिक विकास पर भी नकारात्मक असर डाल रही है. ममता देवी ने विभाग से इस गंभीर विषय पर त्वरित संज्ञान लेते हुए लंबित छात्रवृत्ति राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >