गुरु नानक पब्लिक स्कूल में ‘उम्मीदों का रैंप’, बच्चों ने दिखायी रचनात्मकता

श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ में 'उम्मीदों का रैंप' के तहत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और रैंप वॉक का आयोजन किया गया. छोटे बच्चों ने विभिन्न प्रेरणादायक वेशभूषाओं में अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया.

रामगढ़. श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ में कक्षा एक व दो के विद्यार्थियों के लिए ‘उम्मीदों का रैंप’ के तहत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व रैंप वॉक का आयोजन किया गया. इसमें नन्हे विद्यार्थियों ने रचनात्मकता, आत्मविश्वास व अभिव्यक्ति का प्रदर्शन किया. विद्यार्थी विभिन्न प्रेरणादायक व रोचक रूपों में सजे नजर आये.

किसी ने खिलाड़ी, राजनेता व ऐतिहासिक व्यक्तित्व का रूप धारण किया, तो किसी ने फल, समाचार-पत्र और चेट जीपीटी जैसे अनोखे व समकालीन विषयों को वेशभूषा के माध्यम से जीवंत किया. विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक कर अपने पात्रों का परिचय दिया. उनकी सहज अभिव्यक्ति ने सभी का मन मोह लिया.

विद्यालय की ओर से कहा गया कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता, संचार कौशल, मंचीय आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है. प्रधानाचार्य हरजाप सिंह ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उत्साह व रचनात्मकता की सराहना की.

विद्यालय प्रबंधन की ओर से गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य मनमोहन सिंह लांबा सहित अन्य ने भी नन्हे प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण हैं. उम्मीदों का रैंप विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और कल्पनाशीलता का मंच बना.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >