आउटसोर्सिंग कंपनी की सुविधाएं नहीं लेंगे सौंदा डी के लोग

आउटसोर्सिंग कंपनी की सुविधाएं नहीं लेंगे सौंदा डी के लोग

प्रतिनिधियों ने पीओ से आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रतिनिधि के साथ मीटिंग कराने की मांग की भुरकुंडा. सीसीएल की सौंदा डी परियोजना में माइनिंग गतिविधियां जल्द शुरू होने की संभावना बनी हुई हैं. माइनिंग शुरू होने से पूर्व ही आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रतिनिधि सीएसआर मद से क्षेत्र में सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुट गये हैं. ऐसे में सौंदा डी क्षेत्र के लोगों को उजड़ने का भय सताने लगा है. इस मामले को लेकर गुरुवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने मुखिया उपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में परियोजना पदाधिकारी कैलाश कुमार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. इसमें कहा गया है कि आउटसोर्सिंग कंपनी ने पिछले दिनों सीएसआर मद से कई तरह की सुविधाएं देने की पेशकश की थी. कंपनी के पेशकश पर जनप्रतिनिधियों ने मीटिंग कर निर्णय लिया है कि कंपनी की कोई भी सुविधा नहीं ली जायेगी. कंपनी पहले अपनी स्थिति को स्पष्ट करने का काम करे. प्रतिनिधियों ने परियोजना पदाधिकारी से जल्द आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रतिनिधि के साथ मीटिंग कराने की भी मांग की है. मुलाकात करने वालों में डब्लू पांडेय, उप मुखिया संजय भारती, संतोष शर्मा, अमरेश कुमार, संतोष रजक शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >