गिद्दी में सुरक्षाकर्मियों ने 45 टन कोयला किया जब्त

गिद्दी में सुरक्षाकर्मियों ने 45 टन कोयला किया जब्त

सिरका-अरगड्डा के झोपड़ी व भूली क्वार्टर से कोयले का हो रहा है कारोबार गिद्दी. रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका-अरगड्डा के झोपड़ी व भूली क्वार्टर से कोयले का अवैध कारोबार किया जा रहा है. यहां भुरकुंडा क्षेत्र का एक कोयला तस्कर सक्रिय है. अवैध कोयला से लदा एक ट्रक टपाने के दौरान फंस गया. उसे किसी तरह निकाला गया. सूचना मिलने पर अरगड्डा क्षेत्र के सुरक्षाकर्मी हरकत में आये और अरगड्डा झोपड़ी से लगभग 45 टन कोयला जब्त किया. सूत्रों से जानकारी मिली कि अरगड्डा झोपड़ी के नजदीक कोयला तस्करों ने अवैध कोयले का भंडारण किया था. भुरकुंडा क्षेत्र के तस्कर व सिरका क्षेत्र के दो लोगों ने इस कोयले को टपाने के लिए शुक्रवार की रात तीन-चार गाड़ियां लगायी थीं. ट्रक में कोयले की लदाई जेसीबी मशीन से की गयी थी. सुरक्षाकर्मियों ने जब्त कोयले को परियोजना के कोयला स्टॉक में रखवा दिया. इस अभियान में अरगड्डा क्षेत्र के सुरक्षा पदाधिकारी दीपक कच्छप, जितेंद्र, महावीर, उमेश रविदास, मदन, रामगढ़ थाना के एएसआइ राजेश मुंडा शामिल थे. सूत्रों से पता चला कि यहां के आस-पास के लोग अवैध खनन तथा परियोजना से चोरी कर कम कीमत पर तस्करों को कोयला देते हैं. तस्कर यहां से फैक्टरी में कोयला टपाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >