खाटू श्याम हिंदुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल

खाटू श्याम को कलयुग का सबसे प्रसिद्ध भगवान माना जाता है, ओर हिंदुओं का सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है.

कुजू.

खाटू श्याम को कलयुग का सबसे प्रसिद्ध भगवान माना जाता है, ओर हिंदुओं का सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है. साथ ही उनकी पूजा से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है. उक्त बातें हजारीबाग सांसद मनीष जयासवाल ने कही. वह गुरुवार की संध्या श्री श्याम परिवार, कुजू की ओर से तृतीय श्याम महोत्सव को लेकर कुजू चौक स्थित एमआर कॉम्प्लेक्स आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप श्याम भक्तों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि खाटू श्याम, जिन्हें बर्बरीक के नाम से भी जाना जाता है, एक लोकप्रिय हिंदू देवता हैं, जिन्हें विशेष रूप से हारे हुए और निराश लोगों का सहारा माना जाता है. खाटू श्याम के नाम की अलख घर-घर तक जगाना है. इस दौरान श्याम भक्तों में खाटू श्याम का अद्भुत आस्था देखने को मिला. जिसे देखकर सांसद का मन गदगद हो उठा. इससे पहले श्री खाटू श्याम का दिव्य शीश का अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योत, महाभोग, भजनो की अमृत वर्षा, संगीत के साथ भक्ति एवं ज्ञान की रस के गंगा प्रवाहित किया गया. इससे पूर्व महोत्सव का शुभारंभ ज्योत जलाकर किया गया. बाद में भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर लाभ उठाया. जबकि श्याम भक्तों ने सांसद का स्वागत भगवान खाटू श्याम के चित्र देकर किया. वही टाटानगर से गायक अनुभव अग्रवाल, धनबाद से अभिषेक सिंघल, रांची से तनय कृपाल, रामगढ़ से कमल बगड़िया द्वारा श्रोताओं के बीच खाटू श्याम के भक्ति गीत जैसे हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा, हारा हूं बाबा मुझे तुझ पर भरोसा है, खाटू नगरी की महिमा जैसे कई भजनों की प्रस्तुति देकर बाबा के दरबार में अपना-अपना हाजिरी लगाया. वही इससे पूर्व श्याम भक्तों द्वारा निशान यात्रा निकाली गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >