गोला. बरलंगा थाना परिसर में गुरुवार को ईद, रामनवमी व सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में सीओ सीताराम महतो, इंस्पेक्टर पंकज कुमार, थाना प्रभारी अशोक कुमार, पार्षद रेखा सोरेन, मुखिया जीतलाल टुडू, कांति देवी मौजूद थे. इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार के भड़काऊ गीत, आपत्तिजनक नारे या सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. बैठक में अशोक कुमार, त्रिलोचन प्रजापति, जटाधारी साहू, नारायण सिंह, सचिदा प्रसाद, पांडू सिंह मौजूद थे.
भड़काने वाले गीत बजाने पर कार्रवाई की चेतावनी
भड़काने वाले गीत बजाने पर कार्रवाई की चेतावनी
