घाटोटांड़. टाटा स्टील फाउंडेशन ने रिश्ता परियोजना के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय साथिया प्रशिक्षण कार्यक्रम वेस्ट बोकारो स्थित फाउंडेशन ऑडिटोरियम में संपन्न हो गया. प्रशिक्षण में विभिन्न ग्राम पंचायत बारूघुटू उत्तरी इचाकडीह, केदला मध्य, बसंतपुर, आरा उत्तरी, आरा दक्षिणी, सारूबेड़ा, नवाडीह और केदला दक्षिणी से 47 साथिया ने भाग लिया. प्रतिभागियों को किशोर स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषय जैसे बाल विवाह रोकथाम, गर्भधारण में देरी, आरटीआइ, एसटीआइ, एचआइवी, एड्स जागरूकता, एमटीपी अधिनियम तथा बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रतिभागियों ने पौधरोपण अभियान में भी भाग लिया. इससे पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में टाटा मेन हॉस्पिटल, वेस्ट बोकारो के डॉ पीयूष मुख्य अतिथि थे. उन्होंने साथिया को अपने समुदायों में किशोर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया.
रिश्ता परियोजना के तहत साथिया प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
रिश्ता परियोजना के तहत साथिया प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
