दो दिवसीय जिला कराटे चैंपियनशिप का किया गया उदघाटन

दो दिवसीय जिला कराटे चैंपियनशिप का किया गया उदघाटन

प्रतिनिधि, रामगढ़ रामगढ़ जिला कराटे डो एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को राधा गोविंद विश्वविद्यालय, रामगढ़ में दो दिवसीय रामगढ़ जिला कराटे चैंपियनशिप का उदघाटन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद, विशिष्ट अतिथि राधागोविंद विवि के कुलाधिपति बीएन शाह, सेंसइ सीइओ स्पोर्ट कराटे डू एसोसिएशन ऑफ झारखंड के केके सिंह व डीएवी बरकाकाना के प्रधानाचार्य मुस्तफा मजीद थे. मौके पर मुख्य अतिथि योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि कराटे केवल खेल नहीं है, यह आत्मरक्षा व आत्मबल का प्रतीक है. रामगढ़ जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परचम लहरायेंगे. कुलाधिपति बीएन शाह कहा कि हमारे विश्वविद्यालय को जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है. हमारा संस्थान हमेशा खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है. सेंसई सीइओ स्पोर्ट कराटे डू एसोसिएशन ऑफ झारखंड के केके सिंह ने कहा कि झारखंड में कराटे की प्रतिभा अपार है. यह देखना गर्व का विषय है कि जिला स्तर पर इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभर रहे हैं. मुस्तफा मजीद ने कहा कि बचपन से ही आत्मरक्षा का ज्ञान आवश्यक है. सेंसी नरेंद्र सिन्हा ने कहा कि जिले के हर कोने में छिपी हुई प्रतिभाओं की पहचान कर सही मंच प्रदान करना प्रतियोगिता का उद्देश्य है. रामगढ़ जिला कराटे डो एसोसिएशन के शशि पांडेय ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं है. यहां प्रतिभाओं को तलाशना मकसद है. प्रतियोगिता के आयोजन में चेयरमैन रेफरी कमीशन सेंसइ संजय सोनकर, राहुल पांडेय, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, विनय रंजन, कमल नायक, चंदन साहनी, बबलू महतो, बिपिन तिवारी ने मुख्य रूप से योगदान दिया. पहले दिन के विजेता बालक वर्ग 14-17 वर्ष आयु वर्ग में बिमल कुमार हांसदा, अभिषेक कुमार पाठक, आरव मिश्रा, बालिका वर्ग के 40 किलोग्राम में सुरभि कुमारी, विद्या कुमारी, खुशी कुमारी व अमृता कुमारी को सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में रामगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 300 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.