मधुमक्खियों के हमले में सेवानिवृत्त पीटीपीएस कर्मी की मौत

मधुमक्खियों के हमले में सेवानिवृत्त पीटीपीएस कर्मी की मौत

पतरातू. पीटीपीएस हेसला पंचायत में शिशु विद्या मंदिर विद्यालय जाने वाले मार्ग पर पिछले कुछ दिनों से मधुमक्खियों के हमले की घटनाएं बढ़ गयी हैं. इससे लोगों में भय है. रविवार को मधुमक्खियों के हमले में घायल हेसला निवासी सेवानिवृत्त पीटीपीएस कर्मी भिखारी राम की मौत सोमवार की शाम रांची में इलाज के दौरान हो गयी. मंगलवार की शाम पतरातू में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. लोगों का कहना है कि सड़क किनारे लगे पेड़ों या आसपास के क्षेत्र में मधुमक्खियों का छत्ता होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है. लोगों ने प्रशासन से इस मामले में संज्ञान लेते हुए इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >